इटारसी। बैंगलोर में आयोजित हो रही सब जूनियर राष्टी्य हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही मध्यप्रदेश की टीम में इटारसी से समीर शेख और श्वेतांक जेम्स का चयन हुआ वहीं मप्र हॉकी टीम के कोच भी कन्हैंया गुरयानी इटारसी से ही हैं। मप्र टीम बैंगलोर के लिए रवाना हो चुकी है जिसका पहला मैच 26 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश से होगा।
समीर शेख केंद्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी में हॉकी कोच शेख नियाज व श्वेतांक जेम्स अंतर राष्टीय हॉकी खिलाडी दीपक जेम्स के सुपुत्र हैं। खिलाडियों एवं कोच के चयन पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष सुरेश दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, एससी लाल, दीपक सिंह ठाकुर, रवींद्र जोशी, जयराज सिंग, सुनील बतरा, कुलभूषण मिश्रा, अश्विनी मालवीय, विधायक प्रतिनिधि जयकिशोर चौधरी, अशोक अतुलकर ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
समीर, श्वेतांक हॉकी टीम में चयनित, कोच बने कन्हैया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








