रक्षा समिति का स्थापना दिवस मनाया
इटारसी। सिटी थाने में आज शाम को नगर रक्षा समिति का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर रक्षा समिति की जिला संयोजक और नगर संयोजक को पुलिस अधिकारियों ने बेहतर काम के लिए सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शर्मा ने रक्षा समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर मिलने वाले उनके सहयोग से पुलिस को काम करने में आसानी होती है। नगर निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मौर्य ने कहा कि त्योहारों के वक्त रक्षा समिति के सदस्यों का सहयोग व्यवस्था बनाने में काफी महत्वपूर्ण होता है। वर्ष भर में त्योहारों, जुलूस के वक्त रक्षा समिति के सदस्यों ने पुलिस को सक्रिय सहयोग दिया है जिससे व्यवस्था बनाने में काफी आसानी रही है और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस को काफी मदद मिली है। कार्यक्रम में रामपुर थाना प्रभारी रेणुका पारसे भी मौजूद थी। रक्षा समिति की जिला संयोजक बिंदु मिश्रा और नगर संयोजक लक्ष्मीनारायण धुर्वे को अधिकारियों ने सम्मानित किया।
जिला एवं नगर संयोजक का किया सम्मान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








