इटारसी। बाज़ार क्षेत्र. स्थित झुग्गी बस्ती निवासी जिस किशोरी की मंगलवार को महिला बाल विकास विभाग की टीम ने उम्र कम होने के कारण शादी रुकवाई थी, उसने आज शाम जहरीला पदार्थ खा लिया है। किशोरी को यहां डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। किशोरी के चाचा का कहना है कि शादी रुकने के बाद से ही वह परेशान थी।
कल रोकी थी शादी, आज किशोरी ने खाया जहर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








