पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल परिषद की बैठक हुई
इटारसी। भोपाल रेल मंडल परिषद की बैठक में शामिल होने आए कर्मचारी नेता आरपी भटनागर ने यहां मीडिया से कहा है कि केन्द्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर चल रही है। हमने कई मांगें सरकार के सामने रखी हैं, यदि उन्हें पूरा नहीं किया जाता है तो संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल परिषद की बैठक का उद्देश्य संगठन की गतिविधियों और सरकार से चल रही बातचीत से कर्मचारियों को अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार का रवैया ठीक नहीं है।
सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन बढ़ाने का आश्वासन दिया था तथा हाई पावर कमेटी गठित की है। न्यू पेंशन स्कीम पर भी सरकार से बातचीत करके मुद्दे सुलझाएंगे। ये सारे निर्णय सरकार ने रोक रखे हैं। यदि उनको नहीं सुलझाया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस दौरान जनरल सेक्रेटरी अशोक शर्मा, राजेश पांडेय, अमित भटनागर, सतीश कुमार सहित अनेक कर्मचारी नेता मौजूद थे।
रेलकर्मियों के हक में संघर्ष तेज करेंगे
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








