राजस्व वसूली पर ज़ोर, जल वितरण में और कसावट लायी जाएगी
इटारसी। नगर पालिका में अध्यक्षीय परिषद ने शहर में पेड पार्किंग को सहमति दे दी है। इसके लिए जल्द ही बाजार क्षेत्र में स्थान चिह्नित किए जाएंगे। पीआईसी ने राजस्व वसूली पर भी गंभीरता से ध्यान देने पर जोर दिया है।
बैठक में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे, सभापति जसबीर सिंघ छाबड़ा, भरत वर्मा, कुलदीप कौन, राकेश जाधव, श्रीमती सरोज उईके सहित नगर पालिका के सभी विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया है कि शहर के बाज़ार क्षेत्र में वाहनों की रेलमपेल से बचने के लिए पेड पार्किंग बनायी जाए, इसी के साथ पेयजल वितरण में कसावट लाने के लिए अब प्रत्येक पंप पर पंप आपरेटर का नाम, मोबाइल नंबर और जल वितरण का समय अंकित किया जाएगा।
राजस्व वसूली में कमी पर चिंता जताते हुए इसे बढ़ाने के लिए सहमति बनी और राजस्व विभाग को वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। पीआईसी ने ग्रीष्मकाल में शहर में खेल प्रशिक्षण शिविर लगाने को मंजूरी प्रदान की है। इसी तरह से बारिश पूर्व नालों की सफाई के लिए पीआईसी ने मंजूरी दी है। इसके अलावा शहर के विभिन्न वार्डों में सडक़, नाली, पुलिया, रोड निर्माण सहित अनेक अन्य कार्यों को भी पीआईसी ने मंजूरी दी है।
पेड पार्किंग के लिए बनी पीआईसी में सहमति
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








