---Advertisement---

यशपाल शर्मा और आयुषी रहे आकर्षण का केन्द्र

By
On:
Follow Us

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत
इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज ने आज भगवान परशुराम जयंती के अंतर्गत शोभायात्रा निकाली। पहली लाइन स्थित परशुराम भवन से निकाली शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल हुए।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर फ्रेन्ड्स स्कूल में संपन्न हुई जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा और इंडिया गॉट टैलेंट की प्रतिभागी आयुषी दीक्षित भी शामिल हुईं। इसके साथ सांसद राव उदय प्रताप सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, गिरिजाशंकर शर्मा, सोमेश परसाई सहित अनेक लोग शामिल हुए। मुख्य समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की आरती, हवन से हुआ। कलाकार आयुषी दीक्षित ने नृत्य की प्रस्तुति दी।
सेल्फी लेने की होड़
शोभायात्रा परशुराम भवन से निकली खुली जीप में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ओझा के साथ फिल्म कलाकार यशपाल शर्मा भी थे। यशपाल शर्मा के साथ सेल्फी लेने के लिए शोभायात्र के प्रारंभिक स्थल से फ्रेन्ड्स स्कूल तक युवाओं में होड़ लगी रही। शोभायात्रा से पूर्व खेड़ा स्थित साईं कृष्णा गार्डन रिसोर्ट में यशपाल शर्मा से समाज के सदस्यों और पत्रकारों ने मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली। श्री शर्मा के साथ सैंकड़ों युवा सेल्फी लेते रहे। बग्गी में सवार शर्मा के साथ युवतियों ने जहां सेल्फी ली तो श्री शर्मा भी परशुराम जी के भजनों पर थिरके।
it27417जगह-जगह स्वागत
शोभायात्रा सराफा बाजार, श्री द्वारिकाधीश मंदिर के सामने, जयस्तंभ चौक होकर फ्रेन्ड्स स्कूल पहुंची। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा में शामिल विप्रजनों का स्वागत और सम्मान किया। किसी ने शर्बत पिलाया तो किसी ने आइसक्रीम खिलायी। किसी संगठन ने शीतल जल पिलाया। पहली लाइन, सराफा बाजार, चिकमंगलूर चौराह पर स्वागत किया तो श्री इच्छापूर्ति गणेश मंडल, सिंधी समाज सहित अनेक लोगों ने स्टाल लगाकर शर्बत और शीतल पेयजल पिलाया। इस दौरान चिकमंगलूर चौराह पर यशपाल शर्मा का केले से तुलादान कर केले वितरित किए गए।
जयकारों के साथ शक्ति प्रदर्शन
विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा में ब्राह्मणों ने अपनी एकता और अखंडता का परिचय देते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल—ढमाकों और डीजे की धुन पर हाथों में हथियार लेकर तिलकधारी ब्राह्मणों ने संदेश दिया कि हिन्दू धर्म और विप्रों के अधिकारों की रक्षा को लेकर शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी हैं। हाथों में फरसा, तलवार लेकर चल रहे युवाओं ने जमकर डांस किया। सिंधी समाज, इच्छापूर्ति गणेश युवा मंडल समेत कई सामाजिक संगठनों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया। जुलूस में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने भी हिस्सा लिया।
राजनैतिक हस्तियों का संगम
समारोह में सांसद राव उदयप्रताप सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, संरक्षक पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, अंबिका शुक्ला, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, सुनील तिवारी, अजय शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज जितेन्द्र ओझा समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों एवं महिला युवती दल की सदस्यों को भी अतिथियों ने पुरस्कृत किया। सम्मान समारोह के पश्चात सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विप्र समाज समूचे हिन्दु राष्ट्र का मार्गदर्शक है।
समाज के बिना वजूद नहीं
फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि पिछले चार सालों से वे जयंती समारोह में आना चाह रहे थे, लेकिन मौका अब मिला। उन्होंने जिले के ब्राह्मण समाज की एकता और जुलूस की भव्यता पर प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा कि हमारी ताकत का प्रदर्शन जरूरी है। जमाना आ गया है कि हम समाज को एक नई दिशा प्रदान करें।
इनका किया सम्मान
फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में परशुराम जयंती के तहत हुई प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया तथा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया। समाज को गौरवान्वित करने वालों को विप्र शिरोमणि सम्मान दिया। कलाकार यशपाल शर्मा, कथक नृत्यांगना आयुषी दीक्षित, आचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी, सीएमओ सुरेश दुबे, डॉ.यूके शुक्ला, हेमंत शुक्ला, शिवाकांत शास्त्री, संदेश पुरोहित, दिनेश जोशी, अंशुल दीक्षित, विशाल पाठक, कुलभूषण मिश्रा, कृष्ण विजय त्रिपाठी, निधि तिवारी, आध्या तिवारी, विकास मिश्रा का सम्मान किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.