इटारसी। श्री हनुमानधाम मंदिर ओवरब्रिज के नीचे कांग्रेस नेता पाली भाटिया के परिवार ने ट्रेन यात्रियों और मंदिर आने वाले भक्तों के लिए ठंडे पानी का प्याऊ शुरु किया है। ठंडे पानी के लिए यहां मटके रखे गए। आज सुबह प्याऊ का शुभारंभ पंडित नरेन्द्र तिवारी ने पूजा-अर्चना करके कराया।
उल्लेखनीय है कि पाली भाटिया के परिवार ने इससे पहले ओवरब्रिज के तिराहे पर भी इसी तरह का एक प्याऊ राहगीरों के लिए शुरु किया है और ओवरब्रिज के नीचे यह दूसरा प्याऊ है। इससे यहां आउटर पर रुकने वाली ट्रेन के यात्री और हनुमानधाम मंदिर आने वाले भक्त अपनी प्यास बुझा सकेंगे। इस अवसर पर मंदिर समिति के सेवादार लखन सिंह बैस, ऋषि दुबे, विक्रम सिंह तोमर, घनश्याम तिवारी, सुंदरलाल बावरिया और शायर ज़फरउल्लाह खान ज़फर भी मौजूद थे।
यात्रियों और भक्तों के लिए खोला प्याऊ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








