---Advertisement---

गंदगी और अवैध वेंडरिंग पर किया फोकस, सख्ती के निर्देश

By
On:
Follow Us

भोपाल रेल मंडल प्रबंधक ने किया निरीक्षण
इटारसी। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक शोभन चौधरी ने आज यहां रेलवे स्टेशन पर पांच घंटे से भी अधिक समय बिताया। उन्होंने अपने इस मैराथन निरीक्षण को गंदगी और अवैध वेंडरिंग पर फोकस किया और गंदगी पर नाराज़ी जतायी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की परेड करायी तो एक खानपान ट्राली पर गुलाब जामुन मिलने पर उसे जब्त कराया।
डीआरएम सुबह जयपुर-चैन्नई एक्सप्रेस से प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरे और यहां से सीधे प्लेटफार्म क्रमांक 6-7 पर निरीक्षण करने पहुंचे फिर 4-5 पर गए। डीआरएम श्री चौधरी ने रनिंग रूम, सेंट्रल केबिन में ट्रेनों के परिचालन, आरआरआई के सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। यहां से डीआरएम ने बुकिंग काउंटर, रिजर्वेशन ऑफिस, आरपीएफ कंट्रोल रूम, आउटर एरिया का निरीक्षण किया। डीआरएम ने किसी भी वारदात के बाद ऑटोमेटिक अलार्म मैसेज तकनीक की जानकारी ली तो पता चला कि यहां यह सिस्टम नहीं है, जिससे एजेंसियां अलर्ट हो सकें।
ट्राली नंबर 5 को जब्त किया
डीआरएम जब प्लेटफार्म नंबर 4-5 का निरीक्षण कर रहे थे तो सत्कार केटरर्स की खानपान ट्राली नंबर पांच पर मौजूद तीन वेंडरों ने ऊपर रखी गुलाब जामुन की ट्रे को छिपाने का असफल प्रयास किया। वे ट्रे को ट्राली के नीचे रखते इसके पूर्व ही डीआरएम ने देख लिया और साथ चल रहे सीनियर डीसीएम विनोद तमोली को कार्रवाई के निर्देश दिए। श्री तमोली ने डिप्टी एसएस अनिल राय को ट्राली जब्त करने को कहा तो श्री राय ने आरपीएफ को मेमो देकर कार्रवाई करायी। आरपीएफ ने ट्राली और सारा सामान जब्त करके तीन वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की है।
सफाई कर्मियों की परेड करायी
प्लेटफार्म के निरीक्षण के दौरान डीआरएम श्री चौधरी ने काफी गंदगी देखकर नाराज़ी जतायी और सफाई कर्मचारियों की संख्या पूछी तो जवाब मिला कि यहां 58 कर्मचारी सफाई के लिए तैनात हैं। उन्होंने एपकॉन कंपनी के सफाईकर्मियों की हाजिरी कराई तो 18 कर्मचारियों से ज्यादा नहीं जुट सके। गार्ड एवं ड्राइवर रनिंग रूम में कूलिंग एवं गंदगी की शिकायत भी सामने आई। डीआरएम ने साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों समेत रेलवे की सभी यूनिट का बारीकी से दौरा कर अफसरों को हिलाकर रख दिया। लापरवाही उजागर होने से अफसरों का दम फूल गया।
अभियान चलाने के निर्देश
डीआरएम शोभन चौधरी ने यहां अवैध वेंडरिंग की शिकायतों के चलते स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आरपीएफ और जीआरपीएफ के साथ मिलकर अवैध वेंडरिंग के खिलाफ हर रोज़ अभियान चलाएं। सूत्र बताते हैं कि डीआरएम ने स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ से इसे गंभीरता से लेकर अभियान चलाने को कहा है और इसके लिए लिखित आदेश भी दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि श्री चौधरी पांच घंटे से अधिक समय तक इटारसी स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर रहे और इस दौरान अफसरों से प्रयास किया कि अवैध वेंडर स्टेशन पर न आएं।
शिकायत पर साफ कराया कोच
निरीक्षण के दौरान ही प्लेटफार्म 1 पर आई हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में गंदगी होने पर यात्रियों ने चैन पुलिंग कर दी थी, एक यात्री की शिकायत पर डीआरएम ने तत्काल कोच साफ कराया। डीआरएम ने स्टेशन पर अवैध वेंडरी पर नियंत्रण, खानपान स्टॉलों पर साफ-सफाई रखने समेत अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को जल्द अपग्रेड कराने को कहा। उन्होंने लिफ्ट का निरीक्षण भी किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.