इटारसी। सफाई कामगारों के नेता सुरेश करिया ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व मजदूर दिवस पर जयस्तंभ चौक पर मजदूरों को भोजन कराया। इस वर्ष करीब चार हजार मजदूरों ने यहां दोपहर में भोजन किया। दोपहर करीब तीन घंटे सुरेश करिया के नेतृत्व में उनके साथियों ने मजदूरों, गरीबों को भोजन कराया।
श्री करिया पूरे वर्ष में दो बार गरीबों को इस तरह भोजन कराते हैं तथा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस और अंबेडकर जयंती पर देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। वे बाल दिवस पर भी कार्यक्रम कराते हैं। आज दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक करीब चार हजार गरीबों और मजदूरों ने यहां भोजन किया।
चार हजार मेहनतकशों को कराया भोजन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








