---Advertisement---

श्रमिक ले सकते हैं मुफ्त विधिक सहायता : जाम्बुलकर

By
On:
Follow Us

लगा विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर
इटारसी। संगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए लगभग दो सौ अधिनियम भारत सरकार ने बनाए हैं, जबकि अब राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की ओर भी ध्यान दे रही हैं। श्रमिकों को विधिक सहायता के लिए तहसील स्तर पर आफिस हैं जहां से आप जानकारी ले सकते हैं। अगर किसी श्रमिक को विधि संबंधी कोई समस्या है तो वह न्यायालय की ओर से मुफ़्त सहायता ले सकता है, तहसील विधिक सहायता प्राधिकरण की ओर से उसकी हर संभव मदद की जाएगी।
यह बात यहां नगर पालिका परिसर में आज सुबह मजदूर दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में बतौर मुख्य अतिथि व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 आनंद जाम्बुलकर ने कही। उन्होंने कहा कि आपको मुफ्त में सहायता उपलब्ध करायी जाएगी, आप अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि न्यायालय भयभीत होने की जगह नहीं है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे ने कहा कि शासन की मंशा है कि आपको आपके अधिकारों की जानकारी मिले, इस शिविर का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की मजदूर हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मजदूर इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि केन्द्र और राज्य के संयुक्त प्रयास से नगर पालिका परिषद द्वारा संगठित/असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए एक भवन का निर्माण पुलिस थाने के पास किया है जहां मजदूर अपना पंजीयन कराएं और उनको रोजगार के अवसर मुहैया कराए जाएंगे। वहां जो भी मजदूर जिस काम से जुड़ा है, उसकी जानकारी दर्ज होंगी तथा नागरिकों को एक ही स्थान से अनेक प्रकार की सेवाएं मिलेंगी।
it010517 (2)नपा उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि मजदूर एक रहेंगे तो अपने अधिकारों को प्राप्त करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप अपनी शक्ति को पहचाने, समाज को आपकी आवश्यकता है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रघुवंश पांडेय ने कहा कि मजदूर दिवस को कर्मकार दिवस कहा जाना उचित होगा। उन्होंने मजदूरों से कहा कि काम के बदले प्रतिफल सबको मिलता है, आपको अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा। संचालन अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन सहसचिव संजय गुप्ता ने किया। इससे पहले मजदूर संघ के सदस्य रैली की शक्ल में श्री द्वारिकाधीश मंदिर से गांधी प्रतिमा होकर नपा कार्यालय पहुंचे। यहां संघ के अध्यक्ष तुलसीराम कुशवाह, नासिर भाई, लीलाधर साजवानी, भूरेलाल चौरे, कन्हैयालाल जाटव, रामा मानवतकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को चिन्हित कर 60 पहचान पत्र बांटे गये। वहीं मजदूरों की समस्याओं को सुना गया एवं उन्हें सुझाव दिये गये। विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण शिविर के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता एवं मजदूर उपस्थित हुए।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.