इटारसी। केसला ब्लाक के एक गांव की एक युवती ने आर्डनेंस फैक्ट्री क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति पर उसकी नौकरी लगाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने आज इसकी शिकायत यहां अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनिल शर्मा को की। श्री शर्मा के निर्देश पर थाना इटारसी में युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने शिकायत की है कि युवक ने उसे ब्लेकमेल कर शादी भी की। महिला एसआई गीता जाटव ने युवती के बयान दर्ज किए तथा आरोपी संदीप पिता महेश दुबे के खिलाफ धारा 420, 376, 504, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर थाना केसला भेज दिया है।
किया दुष्कर्म, बोला नौकरी दिलायेगा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








