तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापन
इटारसी। शहर में पिछले 1 मई से जारी श्री रामानुज सहस्त्राब्दी तीन दिवसीय महोत्सव के समापन दिवस को आयोजन स्थल बैंक कालोनी से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।
शाम को करीब 5 बजे बैंक कालोनी स्थित आयोजन स्थल से शोभायात्रा प्रारंभ हुई। आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से करीब चार हज़ार अनुयायी शामिल हुए और अंतिम दिन शोभयात्रा में भी हजारों अनुयायियों ने अपनी भागीदारी निभाई। शोभायात्रा का नगर पालिका अध्यक्ष के निवास के सामने नगर पालिका ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों का आईसक्रीम खिलाकर स्वागत किया। यहां विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल, सीएमओ सुरेश दुबे के अलावा नगर पालिका के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत किया तो भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, नगर अध्यक्ष नीरज जैन और अन्य लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। इसके अलावा शोभायात्रा बाजार क्षेत्र, सराफा बाज़ार, जयस्तंभ चौक से होकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों से गुज़री और कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा का जगह-जगह किया स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








