इटारसी। न्यास कॉलोनी दुबे हास्पिटल के पास सड़क पर आज सुबह करीब 7 बजे बिजली के तार टूटने से कई क्षेत्रों को बिजली नहीं मिली। हालात यह हो गए कि तारों का जोडऩे के लिए बिजली कंपनी को टाउन फीडर बंद करना पड़ा जिससे नई गरीबी लाइन, न्यास कालोनी, लाइन एरिया, बाजार क्षेत्र प्रभावित हो गए।
बिजली कंपनी के जेई वैभव मिश्रा ने बताया कि इलेवन केवी के तार टूटे थे जिन्हें विभाग के कर्मचारियों ने लगातार काम करके जोड़े और करीब सवा 11 बजे इन क्षेत्रो में बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी। बताया जाता है कि बिजली तार टूटकर जमीन पर आए और चिंगारी निकलने के साथ जोरदार धमाका हुआ। धमाका सुनकर लोग घरों से निकल आए।
जल आपूर्ति प्रभावित हुई
हर रोज की तरह आज न्यास कालोनी, नई गरीबी लाइन, बंगाली कालोनी में पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी। बिजली के तार टूटने के बाद लगातार साढ़े चार घंटे बिजली नहीं मिली और सुबह के वक्त होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली नहीं होने से लाइन क्षेत्र में भी पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जब बिजली व्यवस्था सुचारू हुई इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे से पेयजल वितरण किया गया।
11 केवी का तार टूटा, पांच घंटे नहीं मिली बिजली
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








