इटारसी। इटारसी की प्रसिद्व भजन गायिका स्वर कोकिला श्रीमती अनिता खंडेलवाल के भजनों की प्रस्तुति 7 मई रविवार को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर संस्कार चैनल पर की जायेगी।
गौरतलब है कि श्रीमती खंडेलवाल के भजनों की प्रस्तुति आस्था, शुभ, सत्संग सहित संस्कार चैनलों पर की जाती रही है। इसी तारतम्य में रविवार को दोपहर 1.50 बजे और दोपहर 2.50 पर सत्संग चैनल पर अपनी प्रस्तुति देंगी। संस्कार चैनल पर भजनों के माध्यम देश-विदेश में इटारसी का नाम पहुंचाने वाली स्वर कोकिला श्रीमती खंडेलवाल इसको ठाकुर द्वारिकाधीश की प्रेरणा मानती हैं। संस्कार और सत्संग चैनल पर भजनों के प्रसारण के लिये भजन प्रेमियों ने श्रीमती खंडेलवाल को बधाई दी।
अनिता खंडेलवाल के भजनों की प्रस्तुति संस्कार पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








