इटारसी। कल निक्की राजवंशी के खिलाफ अड़ीबाजी का मामला दर्ज होने के बाद आज निक्की राजवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निक्की पर पूर्व में दर्ज अपराधों की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह, एसडीओपी वीरेन्द्र मिश्रा ने टीआई गौरव सिंह बुंदेला को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये थे।
पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और आज निक्की उर्फ रामसागर राजवंशी पिता मूलचंद राजवंशी 30 वर्ष को बालाजी मंदिर के पास भाट मोहल्ला के कब्जे से कार, पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जब्त करने में सफलता हासिल कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।
निक्की पूर्व में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले में जेल जा चुका है और करीब एक माह पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। उसे फिर अड़ीबाजी में गिरफ्तार कर लिया तथा पूर्व में मिली जमानत भी निरस्त कराने कोर्ट में प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।









