इटारसी। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजगंज इटारसी में समर कैम्प का आयोजन आज 1 मई से प्रारंभ हुआ जो 20 मई तक चलेगा।
लोक शिक्षण संचानालय म.प्र. भोपाल के आदेश अनुसार आज 01 मई 2025 से 20 मई 2025 तक समर कैम्प का आयोजन किया जायेगा। कैंप में आज प्रथम दिवस छात्राओं ने प्रार्थना, योग एवं चित्रकला का प्रर्दशन किया।
इस समर कैम्प में संकुल प्राचार्य सतीश खलखों, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, खेल शिक्षक विनोद दुबे एवं शिक्षिका श्रीमती राजाबाई शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित रहे। प्रतिदिन इस कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश को रोचक बनाने के लिये एवं उनके बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिये किया जायेगा।









