---Advertisement---

राकिम संघ को तोडऩे भाजपा ने रचा षड्यंत्र : सिंह

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ को तोडऩे के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन सिंह चौधरी को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद नियुक्ति कर झूठी अपवाह एवं प्रदेश कार्यालय से जारी सूची में तीसरे नंबर पर उनका नाम अंकित कर संगठन को कमजोर करने की कोशिश की गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला मीडिया प्रभारी हरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ को तोडऩे की कोशिश कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
श्री सोलंकी ने बताया कि संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन सिंह की बिना अनुमति लिये उनका नाम प्रदेष कार्यालय की सूची में छापा गया है जो कि पूर्णत: निराधार है एवं झूठा है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। दर्शन सिंह चौधरी ने भाजपा के द्वारा की गई फर्जी नियुक्ति को सिरे से खारिज करते हुये एक षड्यंत्र बताया है।
उन्होंने कहा कि दल-बदल की राजनीति भाजपा और कांगे्रस करती हैं, इनका कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा में है, तो कांग्रेस की बुराई और कांग्रेस में गए तो भाजपा की बुराई। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ का सिद्धांत भी है और जनता के बीच में विश्वास भी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश संगठन मंत्री दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में 15 मई को देवास, 17-18 नरसिंहपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा। 19-20 मई 2017 को भोपाल कार्यालय में प्रदेश की बैठक होगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.