इटारसी। एसडीएम टी प्रतीक राव के नेतृत्व में आज प्रशासन की टीम ने बैंक कॉलोनी के पास एक किराए के मकान से बड़ी संख्या में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर्स जब्त किये हैं। यह मकान सुनील ठाकुर का है जिसे संदीप मेहरा पिता प्रकाश मेहरा ने किराये पर ले रखा है। संदीप कैटरिंग का काम करता है और ये गैस सिलेंडर उसकी कैटरिंग के लिए ही रखे थे।
आज एसडीएम टी प्रतीक राव सबसे पहले इस जगह पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार शक्तिसिंह तोमर को कार्रवाई के लिए भेजा। श्री तोमर ने बताया कि मकान से 13 खाली, एक भरा छोटे गैस सिलेंडर और 21 भरे बड़े गैस सिलेंडर सहित कुल 65 सिलेंडर जब्त किये हैं।

आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह से गैस सिलेंडर की इतनी बड़ी संख्या रखना खतरनाक है। कैटरिंग के कार्यों में गैस सिलेंडर लगते हैं, लेकिन ये कितने वैध और कितने अवैध हैं, इसकी जानकारी खाद्य अधिकारी की जांच के बाद ही पता चल सकेगी। फिलहाल इसकी जांच खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल करेंगी।









