---Advertisement---

रास्ते के विवाद का हल 15 दिन में

By
On:
Follow Us

इटारसी। नाला मोहल्ला में रास्ते का विवाद 15 दिन में सलझने की उम्मीद है। आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा ने दोनों पक्षों की बात सुनी। दोनों ही पक्ष अपने-अपने दावे पर अड़े रहे तो डॉ. शर्मा ने कहा कि वे अधिकारियों के साथ मौके पर ही आकर मामला देखेंगे और इसके बाद ही इस मामले में कोई हल निकाला जाएगा। दोनों पक्षों से अपने दावे के संबंध में सारे कागजात तैयार रखने को कहा गया है।
पिछली बैठक में मंगलवार का दिन दोनों पक्षों को सुनने के लिए तय किया गया था। उम्मीद थी कि कुछ समाधान निकले। आज रेस्ट हाउस में हुई बैठक में डॉ. शर्मा ने प्रकरण में दो फार्मूले सुझाए थे जिन पर दोनों पक्ष तैयार नहीं हुए। जो फार्मूला प्रशासन अपनाना चाहता था, उस पर डॉ. शर्मा सहमत नहीं हैं। ऐसे में मसला जहां की तहां है, उसका कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है।
ये है मामला
IT9517 (2)नाला मोहल्ला में मस्जिद के पास से निकलने वाले नाले से सटी रोड के उत्तर तरफ की बस्ती करीब एक दर्जन परिवार पिछले कई वर्षों से जिस रिक्त भूखंड से निकलते थे, उसके मालिक ने अब प्लाट पर निर्माण शुरु कर दिया है। इन हालात में नाले के किनारे बसे लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद हो जाएगा और उन्हें इसकी चिंता सताने लगी तो उन्होंने मामले को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा के समक्ष लेकर आए। किसी को भी रास्ते संबंधी परेशानी न हो, इसे देखते हुए उन्होंने प्रशासन के समक्ष मामला लाए थे, लेकिन प्रशासन ने समस्या को हल करने का जो तरीका अपनाया उससे डॉ. शर्मा सहमत नहीं हैं। प्रशासन नाले को संकरा करके वहां से एक वैकल्पिक रास्ता देना चाहता है, ऐसे में जो पीडि़त परिवार हैं, उन्हें ही परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने उनके निर्माण अतिक्रमण के रूप में तोड़ डाले। जबकि जिस शमा अंसारी के प्लाट से अब तक मोहल्ले के लोग आना-जाना कर रहे थे, वे उसी से रास्ता चाहते हैं। शमा अंसारी अपनी निजी भूमि से रास्ता देने के पक्ष में नहीं हैं। बस यही विवाद पिछले तीन माह से चल रहा है जो एसडीएम, कलेक्टर और कमिश्रर तक पहुंच गया है। शमा अंसारी के परिवार का कहना है कि मौके पर तीन और रास्ते हैं जिन पर अतिक्रमण है, उनको हटाकर रास्ता बनाया जा सकता है, उनकी निजी भूमि को ही लक्ष्य क्यों किया जा रहा है? अब स्वयं डॉ. शर्मा मौके पर जाकर स्थिति देखेंगे, इसके बाद हल निकाला जाएगा।
इन्होंने रखा अपना पक्ष
हमने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी परेशानी बता दी है। वे ही हमारी समस्या का निराकरण करेंगे। हमें तो अपने घर आने-जाने का रास्ता चाहिए। डॉ. साहब ने मौके पर आकर स्थिति देखने और समस्या का हल कराने को कहा है।
आरती कुशवाह, निवासी नाला मोहल्ला

आज की बैठक में जो निर्णय हुआ है, हमें मंजूर है। सबकी रजिस्ट्री देखने के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। हमारे पास सारे कागजात है। हमें रास्ता चाहिए, विधायक जी ने आश्वासन दिया है कि हमें न्याय मिलेगा।
पूजा मेहरा, निवासी नाला मोहल्ला

हमारे पास दोनों प्लाट की रजिस्ट्री है। पहले यह खाली पड़ा था, अब हम इसे बनाना चाहते हैं तो यहां आसपास रहने वाले निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इन लोगों ने हमारे द्वारा बनायी गई दीवार तक तोड़ दी। वहां से तीन रास्ते हैं, लेकिन ये हमारे ही प्लाट से निकलने को उतारू हैं।
शमा अंसारी, प्लाट मालिक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.