इटारसी। मोहल्ला समिति न्यास कालोनी ने नगर में नर्मदा नदी का जल लाने की योजना स्वीकृति प्रदान करने विधायक को पत्र लिखा है। यह पत्र पार्षद के माध्यम से विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। समिति ने कहा कि इटारसी नगर में भीषण जल संकट गहराया हुआ है। वार्ड 13 न्यास कालोनी में जल संकट बना हुआ है। भू जलस्तर में कमी आने से वार्ड 13 न्यास कालोनी की टंकी लोड नहीं होने से पानी 10 मिनट ही चल पाता है।
समिति सदस्यों ने चिंता जताते हुए कहा कि टेंकरों से न्यास कालानी, गरीबी लाईन में पानी सप्लाई की जाती है। एरिया बड़ा होने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। धोखेड़ा की पाइप लाइन भी न्यास कालोनी समवेल में जोड़ी गई है। किन्तु अभी पाइप लाइन में पानी नहीं आ रहा है। न्यास कालोनी हमें 50 मिनट पानी देना की सुनिश्चिता की जाए। नर्मदा नदी से जल लाने की योजना स्वीकृति हेतु प्रयास किया जाये जिससे पूरे नगर को पानी मिल सके। जल की राशि प्रतिवर्ष 1200 से की जाती थी। इस वर्ष से 50 रुपए प्रति माह बढ़ा दी गई है, यानी प्रति वर्ष 1800 रुपए कर दी गई है। इसके बावजूद भी वार्ड 13 न्यास कालोनी के परिवार को 10 मिनट भी जल नहीं मिल पा रहा है, जलकर की राशि कम की जाये।
न्यास कालोनी में परिवारों की संख्या अधिक है, वार्ड 12,13,14 तीनों वार्ड में न्यास कालोनी की टंकी से पानी सप्लाई किया जाता है। अनुरोध है कि वर्तमान में कम से कम प्रतिदन 30 मिनट जल मिल सके और सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दें। पार्षद श्रीमती अमृता मनीष सिंह ठाकुर ने कहा कि मोहल्ला समिति न्यास कॉलोनी की मांग को विधायक तक पहुंचाएंगे। न्यास कॉलोनी में जल संकट को लेकर हम लगातार चिंतित थे, धोखेड़ा पाइपलाइन से समबेल से जोड़ा गया है। गर्मी में सभी बोरवेल से पानी आना बंद होने के कारण संकट गहराते जा रहा है, किंतु लगातार हम टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहे हैं।









