विधानसभा अध्यक्ष को अपने मत से अवगत कराया
इटारसी। विधानसभा अध्यक्ष भी शराब दुकान हटाने के पक्ष में हैं, सोनासांवरी की जनता की भावना के साथ वे भी हैं, लेकिन दुकान हटकर कहां जाएगी, इसके लिए स्थान प्रशासन को तय करना है। जहां प्रशासन ने जगह बतायी थी, उस पर सोनासांवरी की जनता सहमत नहीं है।
सोनासांवरी ग्राम प्रचायत की सीमा में मौजूद शराब दुकान हटाकर कहां, लगे इसके लिए ग्रामीणों से भी से वैकल्पिक स्थान सुझाने के लिये कहा था। ग्राम की जनता ने विचार के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा से लोहारिया-तारारोड़ा मार्ग पर शराब की दुकान स्थानातंरित कराने का अनुरोध किया है। आज ग्राम का एक प्रतिनिधिमंडल 413 ग्राम नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त अनुरोध पत्र लेकर विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर सुबह पहुंचा था। ग्रामीणों का कहना है कि महिला मोर्चा एवं सोनासांवरी की जनता ने अपने विधायक पर पूर्ण आस्था व विश्वास प्रकट कर आंदोलन स्थगित किया। स्पीकर डॉ. शर्मा ने इस मामले में आबकारी आयुक्त से भी चर्चा की है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को भी शराब दुकान सोनासांवरी की सीमा से शीघ्र हटाने के निर्देश कर दिये हैं।
शराब दुकान हटेगी, लगेगी कहां, तय नहीं
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








