---Advertisement---

मेहराघाट, धौंखेड़ा जलसंयंत्र में दिनभर से नहीं है बिजली, पेयजल सप्लाई होगी प्रभावित

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नगर के अधिकांश लोगों की प्यास बुझाने वाले धौंखेड़ा और मेहराघाट के जलसंयंत्र आज पर्याप्त पानी नहीं दे सके हैं, अत: नगर के अधिकांश हिस्सों में आज और कल पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी। आज सारा दिन इन दोनों जल संयंत्रों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी है।

ऐसे में आज वार्ड 15,16 और 17 में दोपहर के वक्त होने वाली पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। जलकार्य शाखा के प्रभारी सब इंजीनियर आदित्य पांडेय ने बताया कि कल भी उन सभी क्षेत्र में सप्लाई प्रभावित रहेगी, जहां मेहराघाट और धौंखेड़ा से जल प्रदाय किया जाता है, इसमें शहर का ज्यादातर हिस्सा शामिल रहेगा।
नगर पालिका की जल शाखा से मिली जानकारी के अनुसार कल सोमवार को धौंखेड़ा और मेहराघाट से होने वाली न्यास कालोनी क्षेत्र की सुबह की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यानी जितना पानी हर रोज दिया जाता है, उसमें कमी हो जाएगी।

बिजली नहीं होने से यहां के संयंत्र सारा दिन बंद रहे और शाम को बिजली आने के बाद भी इतना पेयजल स्टोर नहीं किया जा सकेगा कि क्षेत्र को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा सके। ऐसे में न्यास और इससे लगे क्षेत्र में पेयजल की कम आपूर्ति की जा सकेगी। कल दोपहर तक जहां सप्लाई होनी है, वहां सप्लाई सुचारू हो सकेगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.