इटारसी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मध्य प्रदेश शासन की योजना खेलो बड़ो अभियान के अंतर्गत खिलाडिय़ों को खेड़ा स्थित खेल प्रशाल का भ्रमण कराया। विभाग उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने और नए खिलाडिय़ों को तलाश कर तराशने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए नर्मदापुरम में भी खिलाडिय़ों को खेल अधो संरचना का भ्रमण करवाने की योजना चलाई जा रही है।
आज खिलाडिय़ों को इटारसी में बने खेड़ा पर स्थित श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल का भ्रमण कराया गया। अगली श्रृंखला में गांधी मैदान के खिलाडिय़ों ने खेल की आगामी खेल संभावनाओं को समझा तथा अपने साथियों को अन्य खेलों की जानकारी देने चर्चा की।
खेल समन्वयक आरती शर्मा ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा की शासन द्वारा मिल रही सुविधाओं का सदुपयोग कर सतत परिश्रम कर अपने कौशल को विकसित करें और जिले के साथ मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें। खेलों के लिए अपने साथियों को भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर गांधी मैदान के हॉकी प्रशिक्षक कन्हैया गुरयानी, मयंक जेम्स, श्वेतांक जेम्स, साहिल चौरे, अमनदीप सिंह सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।









