इटारसी। गर्मी बढऩे के साथ ही बिजली का संकट भी बढ़ रहा है। हर रोज शहर के कई हिस्सों में बिजली के फाल्ट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बिजली संकट को लेकर अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। आज भी बाजार सहित शहर के अनेक हिस्सों में बिजली की समस्या रही।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सूखा सरोवर क्षेत्र में बिजली करीब बीस मिनट के लिए बंद की गई। बूढ़ी माता फीडर कई बार बंद किया। पहले दस मिनट के लिए फिर 33 केवी पर काम के दौरान, न्यास कालोनी फीडर, बैंक कालोनी फीडर पर काम के लिए बिजली बंद की गई।
बाजार क्षेत्र, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, न्यास कालोनी, पुरानी इटारसी सहित अनेक हिस्सों में दस मिनट से लेकर एक घंटे तक बिजली बंद करके सुधार कार्य चलते रहा। इस भीषण गर्मी में बिजली के फाल्ट बढ़ रहे हैं और विभाग के मेंटेनेंस पर सवाल लग रहे हैं।









