इटारसी। नगर पालिका ने बारिश के दौरान शहर को बाढ़ से बचाने के उपाए करने शुरु कर दिए हैं। आज से नगर पालिका के स्वच्छता विभाग ने नगर के भीतर नाली-नालों की सफाई का काम प्रारंभ कर दिया है।
पहले दिन भारतीय स्टेट बैंक से मेज़र ध्यानचंद तिराहे तक और एमजीएम कालेज चौराह से पुराना माता मंदिर के पास तक नालों की सफाई कार्य कराया। सुबह भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर चल रहे सफाई कार्य का मुख्य नगर पालिका
अधिकारी सुरेश दुबे ने हेल्थ आफिसर एसके दुबे और हेल्थ इंस्पेक्टर आरके तिवारी के साथ जायजा लिया। सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों ने आज सुबह इस नाले से बड़ी मात्रा में कचरा निकाला। इसी तरह से एमजीएम कालेज चौराह से नाले की सफाई जेसीबी मशीन से करायी गई। यहां भी बारिश में जलभराव की स्थिति बनती है। इस स्थिति से बचने के लिए नगर पालिका ने नाले का गहरीकरण किया ताकि पुलिस लाइन में जलभराव की स्थिति बने तो जल्द ही यहां से पानी की निकासी हो सके। सफाई कार्य में बीस सफाई कर्मचारियों का दल, जेसीबी मशीन लगी है। आगामी दिनों में शहर के आसपास के नालों की सफाई भी की जाएगी।
वर्षा पूर्व नाली-नालों की सफाई शुरु
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








