---Advertisement---

रेनबो पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वी एवं कक्षा 12 वी के घोषित परिणामों में रेनबो पब्लिक हायर सैकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शाला संचालक नीलेश जैन एवं प्राचार्या श्रीमती गुंजन जैन ने हर्ष व्यक्त कर छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं शिक्षकों की सराहना की।

कक्षा 12 वी की छात्रा श्रुति यादव ने बायो साइंस विषय के साथ 92 प्रतिशत अंक एवं कक्षा 10 वी की छात्रा श्रृद्धा नामदेव ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा हिना रजक 89.4 प्रतिशत मेथ्स, गरिमा पटेल 86 प्रतिशत बायो साइंस, स्नेहा यादव 84 प्रतिशत बायो साइंस, आरजू शिवनानी 89.6 प्रतिशत आट्र्स, कनक पटेल 87.2 प्रतिशत आट्र्स, प्रियांशु बकोरिया 89 प्रतिशत कामर्स ने कक्षा 12 वी में प्राप्त किए।

इसी क्रम में कक्षा 10 वी में राधिका साहू 93.8 प्रतिशत, आशी सेन 93 प्रतिशत, चहक भाट 92.6 प्रतिशत, प्रियांशु सेन 90.8 प्रतिशत, हर्षिता पटेल 90.4 प्रतिशत, सिद्धी यादव 90 प्रतिशत, मानसी बकोरिया 88.8 प्रतिशत,आयुष खान 87.6 प्रतिशत, अक्षरा जैन 84.6 प्रतिशत, आफरीन खान 84 प्रतिशत प्राप्त कर शाला का गौरव बढ़ाया। इस गौरवशाली उपलब्धि पर शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती सुषमा राजपूत, चेतन जैन, ललित बंकवार, नितिन भारद्वाज आदि ने छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत बधाई दी है।

ईशाना खान कक्षा 12 वीं में प्रथम

Eashana

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तवानगर में कक्षा 12वीं की छात्रा ईशाना पिता इशरत खान ने 78 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हिंदी में 87, भूगोल में 86, राजनीति शास्त्र में 83, अर्थशास्त्र में 75 अंक लाकर विशेष योग्यता हासिल की। इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य व्यायाम शिक्षक हेमंत पटेल, वालीबाल संघ के जिला उपाध्यक्ष बशारत खान ने बताया ईशाना खान वॉलीबॉल की उत्कृष्ट खिलाड़ी भी हैं। राज्य स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर नगर एवं विद्यालय का नाम भी रोशन कर चुकी हैं।

आयुषी दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Ayushi

शासकीय उच्चतर माध्यमिक सीएम राइज स्कूल सुखतवा में कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी आयुषी पिता उमेश दुबे ने 85 प्रतिशत अंक लाकर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी में 92, बायोलॉजी में 96, फिजिक्स में 83, केमिस्ट्री में 79, इंग्लिश में 75 अंक लाकर सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार परिजन ईष्ट मित्र शुभ चिंतकों ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.