इटारसी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) इटारसी में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु पंजीयन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्राचार्य टीके नंदनवार ने बताया कि संस्था में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कोपा, स्टेनोग्राफर, सिविल एवं एओसीपी जैसे सभी प्रमुख व्यवसाय संचालित हैं, जो (NCVT) से संबद्ध हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2025 तक पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के लिए मप्र शासन की वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई में संपर्क किया जा सकता है।









