इटारसी। नगर पालिका ने आज बाज़ार में हद से बाहर सामान रखने और कचरा फैलाने वालों से जुर्माना वसूला तथा कुछ लोगों का सामान भी जब्त किया है। कल से नगर पालिका बाहर रखा सामान सख़्ती से जब्त करेगी और जुर्माना अदा करने के बाद ही सामान दिया जाएगा।
आज शाम को मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश दुबे के नेतृत्व में निकला अतिक्रमण विरोधी अमला लोहा बाजार, पुराना फल बाजार, भारत टाकीज रोड, तुलसी चौक आदि क्षेत्र के बाद रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचा। लगातार चेतावनी के बावजूद व्यवस्था में सहयोग नहीं देने वाले व्यापारियों के खिलाफ नपा ने जुर्माने की कार्रवाई की। लगातार चेतावनी के बावजूद कचरा फैलाने वाले रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सभी गुमटी वालों से सौ-सौ रुपए तथा हद से बाहर तक टं्रक रखकर यातायात व्यवस्था में व्यवधान करने वाले ताज ट्रंक हाउस पर एक हज़ार रुपए का जुर्माना किया। कई लोगों का सामान भी जब्त किया है जिसमें तुलसी चौक के पास तेल व्यापारी की टंकी, पुराने फल बाजार में टेबिल लगाने वालों के टेबिल भी जब्त किए हैं। जेंटलमेंट गारमेंट दुकान में बाहर की तरफ बैठने वालों से जुर्माना वसूला गया है, मामले में नगर पालिका दुकान संचालक को नोटिस देगी।
कचरा फैलाने, अतिक्रमण करने वालों से वसूला जुर्माना
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








