- – जिला अस्पताल नर्मदापुरम में मानवता को तार तार करने वाली घटना
- – कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड ने की सीएमएचओ को बर्खास्त करने की मांग
इटारसी। जिला अस्पताल नर्मदापुरम में रोड एक्सीडेंट के बाद मृत हुए एक युवक के शव को कुत्तों ने नोंच लिया। मानवता को तार-तार करने वाली इस घटना के बाद कांग्रेस ने जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया और मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सीधे तौर पर लापरवाह बताते हुए उनको बर्खास्त करने की मांग की है।
आज यहां एसडीएम को दिये ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि पिछले दिनो जिला शासकीय अस्पताल में रोड एक्सीडेंट में मृत व्यक्ति के शरीर को आवारा कुत्तों ने अस्पताल परिसर में नोंचा। यह घटना अमानवीय एवं मानव समाज के लिए शर्मनाक भी है। उक्त घटना में चिकित्सा विभाग की गंभीर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया है। इस लापरवाही की एकमात्र जवाबदेही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की है, मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल यंग ब्रिगेड के माध्यम से सीएमएचओ को पद मुक्त करनेे की मांग की है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिम्मेदारों पर कार्यवाही नहीं की गई तो इसके विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा। सेवा दल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों ने इटारसी एसडीएम को ज्ञापन दिया।
इस दौरान राजकुमार उपाध्याय, मोहन झलिया, अजय शुक्ला, मधुसूदन यादव, मयूर जयसवाल, संतोष गुरयानी, पंकज राठौर, गुफरान अंसारी, शुभम वालिया, नेहा चावरे, इरशाद अहमद सिद्दीकी, नारायण ठाकुर, नरेश चौहान, लाली सलूजा, शेख रमजान, अंजलि कलोसिया, संजय ठाकुर, धर्मदास मिहानी, सीमा भदौरिया, दिलीप गोस्वामी, दीपक धर, दयाल लालवानी, सनी चौहान, गौरव चौधरी, सौम्य दुबे, नीलेश मालोनिया, उत्सव दुबे, सोनू बकोरिया, राहुल दुबे, अमिताभ बैस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।









