इटारसी। पथरोटा थाना क्षेत्र से 9 दिसंबर को लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने खरगोन से तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। नाबालिग के परिजनों ने पथरोटा थाना में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी।
लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुये पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पंवार ने टीम बनाकर नाबालिग की तलाश शुरू की। कल मुखबिर की सूचना पर पुलिस एक टीम ने नाबालिग को खरगोन से बरामद किया।









