नर्मदापुरम। राजस्व शाखा के दो कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य में की जा रही लापरवाही पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने कार्रवाई की है।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा बार-बार निर्देश देने के बावजूद भी राजस्व शाखा के कर्मचारी अपना कार्य करने के तरीके में परिवर्तन नहीं ला रहे थे।
लगातार अपने कार्य में उदासीनता बरत रहे थे। जिसके चलते मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए निलबंन का प्रस्ताव संचालनालय भेज दिया गया है।









