इटारसी। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मंडीदीप से आयी टीम ने आज नगर पालिका की टीम के साथ दो घंटे तक संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाजार की दुकानों से बड़ी मात्रा में पॉलिथिन जब्त की और जुर्माना भी वसूल किया।

क्षेत्रीय कार्यालय मंडीदीप एवं नगर पालिका परिषद इटारसी की टीम ने संयुक्त रूप से बाजार क्षेत्र में निरीक्षण सिंगल यूज प्लास्टिक का निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में पॉलिथिन जब्त कर 7000 की चालानी कार्रवाई भी की।









