इटारसी। केन्द्रीय ट्रेंड यूनियन के संयुक्त मंच ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिको की जान जाने के बाद बने देश के हालात को देखते हुए अपनी देशव्यापी हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
ट्रेड यूनियन की इस हड़ताल के विषय में बताया गया है कि ट्रेड यूनियन ने राष्ट्रहित में जिम्मेदार होने का दायित्व निर्वहन करते हुऐ देश व्यापी आम हड़ताल की तारीख 20 मई 2025 को आगे बढ़ाकर 9 जुलाई 2025 को करने का निर्णय लिया है।









