इटारसी। पिछले दिनों पुराने बस स्टैंड पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने मछली बाजार निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपए देने की घोषणा की थी। उनकी इस घोषणा से नगर के मछली विक्रेता खुश हैं और उन्होंने इसके लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है।
आज सोमवार को मत्स्य व्यापारी संघ इटारसी के व्यापारियों ने अपनी वर्षोँ पुरानी मांग पूरी होने पर डॉ. सीतासरन शर्मा का उनके कार्यालय में जाकर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। मत्स्य व्यापारी संघ इटारसी के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व एक कार्यक्रम में विधायक ने मछली मार्केट बनाने के लिए 5 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की थी। आज वार्ड के पार्षद अमित विश्वास के साथ कार्यालय में सभी मत्स्य व्यापारियों ने विधायक एवं नगर पलिका अध्यक्ष महोदय पंकज चौरे का आभार व्यक्त कर मछली मार्केट को जल्द से जल्द निर्माण करने का अनुरोध किया।
आभार व्यक्त करने वाले में मनोज दास, सुन्नू रायकवार, लालू रायकवार, सचिन रायकवार, बंटी रायकवार, लोकेश रायकवार, राहुल रायकवार सहित अनेक मत्स्य व्यापारी थे।
मछली बाजार के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा पर मत्स्य व्यापारी संघ ने विधायक का किया आभार


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







