इटारसी। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून बारिश के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजपुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मैहर, पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं वर्षा याग गरज चमक के साथ बौछारों तथा वज्रपात, झंझावत, झोंकदार हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले चौबीस घंटे का मौसम
पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान ग्वालियर संभाग के जिलों में कल की तुलना में 2.1 डिग्री सेल्सियस तक काफ बढ़े। इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 3.2 से 4.9 तक काफी कम रहे। भोपाल, ग्वालियर, सागर संभागोंं के जिलों में 1.9 से 2.3 डिग्री तक कम रहे।
न्यूनतम तापमान इंदौर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कल की तुलना में 3.5 डिग्री से 3.7 डिग्री तक काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से 5.7 डिग्री तक विशेष रूप से कम रहे, भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में सामान्य से 3.9 से 4 डिग्री तक काफी कम रहे। उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.7 डिग्री से 1.9 डिग्र तक कम रहे। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 2.9 तक अधिक रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री टीकमगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री इंदौर और खंडवा में दर्ज किया गया।
नर्मदापुरम संभाग में अगले पांच दिन
नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अगले पांच दिन तेज हवाएं और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन जिलों में 29 मई को भारी वर्षा की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।









