इटारसी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर पालिका के लगभग सभी विभागों के विभाग प्रमुखों को सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायतों में लापरवाही पर नोटिस जारी किए हैं।
नोटिस में विभाग प्रमुखों से कहा है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर इटारसी नगर पालिका से संबंधित शिकायत समय सीमा में निराकृत जानबूझकर नहीं की जा रही है, जो चिंताजनक है और यह विधि द्वारा स्थापित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। अत: आप अपने स्तर पर लंबित एल-1 शिकायत का निराकरण 3 दिवस में दर्ज कराएं एवं एल-2 स्तर पर होने पर प्रतिवेदन पंचनामे सहित तत्काल प्रस्तुत करें। प्रतिउत्तर अप्राप्ति एवं असंतोषजनक होने की दशा में आपके विरुद्ध मप्र लोक सेवा में प्रदान की गारंटी के अधिनियम 2010 के अंतर्गत धारा 7 (1) क एवं ख के तहत शास्ति अधिरोपित किए जाने की एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी जिसकी समस्त जवाबदारी आपकी स्वयं की होगी।
सीएम हेल्प लाइन में लापरवाही पर नोटिस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








