---Advertisement---

पंच सरपंच का यह पहला कर्तव्य है कि वह अपने ग्राम पंचायत को आदर्श बनाएं

By
On:
Follow Us
  • पंचायत से कोई भी अधिकार छीना नहीं जाएगा, पंचायत कर्तव्यों का पालन करें
  • पौधारोपण अभियान मां नर्मदा के नाम, तार फेंसिंग लगाकर किया जाए पौधारोपण
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल पंच सरपंच सम्मेलन में शामिल हुए

नर्मदापुरम। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि पंच सरपंच से कोई भी अधिकार नहीं छीना जाएगा लेकिन पंच सरपंचों का यह प्रमुख दायित्व है कि वह सौंपे कर्तव्य को पूरा करें। श्री पटेल ने कहा कि पंच और सरपंच यदि ठान ले तो अपनी ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंच और सरपंचों के पास अभी ढाई साल का समय है। इन ढाई सालों में वह अपने ग्राम पंचायत को बेहतर से बेहतर बना सकते हैं।

श्री पटेल ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों ने ठीक काम किया उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि दी गई और जिन ग्राम पंचायत ने उत्कृष्ट कार्य करके दिखाया उन्हें 3 करोड़ रुपए की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई। इससे संदेश साफ है की काम करने वाली पंचायतें पुरस्कृत होगी। मंत्री प्रहलाद पटेलनर्मदापुरम के जनपद पंचायत प्रांगण में पंच सरपंच सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
श्री पटेल ने कहा कि पंच और सरपंच अधिकार मांगते हैं लेकिन कर्तव्य कहीं पीछे छूट जाते हैं।

महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि पंच में परमेश्वर का वास होता है, लेकिन जब उन्होंने यह वाक्य कहा तब कर्तव्य की बात थी तब अधिकार नहीं था लेकिन आज हम कर्तव्य को भूलकर अधिकार की मांग करते हैं। उन्होंने कहा की आजादी के बाद पंचायत को अधिकार नहीं थे, तब ग्राम पंचायत सर्वश्रेष्ठ कार्य करके दिखाती थी। तब कुछ लोग अपनी पंचायत का विकास करने के लिए स्वयं आगे आकर राशि एकत्र कर विकास के कार्य करते थे, लेकिन आज सभी लोग सरकार से आस रखते हैं।

श्री पटेल ने कहा कि कोई भी ग्राम पंचायत बिना कार्यालय भवन के नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 1195 ग्राम पंचायत में प्रथम चरण में पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। पूर्व में इसे सुशासन भवन नाम दिया था लेकिन बाद में इसे ग्राम सेवा सदन का नाम दिया गया। यदि कोई ग्राम पंचायत भवन 30 से 35 साल पुराना है तो उस भवन को डिस्मेंटल करके पुन: नया भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भवन तीन मंजिला होगी इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।

पंचायत भवन बनाने के लिए राशि को बढ़ाकर 25 लाख किया और अब वर्तमान में 37, 50 लाख रुपए की राशि से पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 500 की आबादी में प्रधानमंत्री सड़क बनाई जाती थी लेकिन अब यदि उन ग्राम पंचायत में सहरिया, बैगा, भारिया आबादी है तो 100 की आबादी में प्रधानमंत्री सड़क बनाई जा रही है।

पौधरोपण अभियान नर्मदा के नाम पर

मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि जुलाई और अगस्त माह में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, यह सभी पौधे तार फेंसिंग के अंदर लगाए जाएंगे और इसे वृहद स्तर पर किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम को मां नर्मदा के नाम पर समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पंच एवं सरपंच कि यह प्रमुख जिम्मेदारी है कि वह पौधा लगाए और उसे जीवित रखें।

परिक्रमावासियों के लिए आश्रय भवन

श्री पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक 20 किलोमीटर पर सदा व्रत वालों एवं नर्मदा परिक्रमा वासियों के लिए आश्रय स्थल के रूप में भवन बनाए जाएंगे। जहां नर्मदा परिक्रमा वासी विश्राम कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 247 स्थान पर भी तार फेंसिंग लगाकर पौधारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे एवं उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू लता पटेल ने मंत्री प्रहलाद पटेल को अनाज के दानों से बना चित्र भेंट किया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि जनपद पंचायत नर्मदापुरम बेहतर कार्य कर रहे हैं। मंत्री श्री पटेल ने जिले को प्रधानमंत्री आवास, मंगल भवन एवं ग्राम पंचायत भवन की सौगात दी है। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि मंत्री श्री पटेल ने ग्राम पंचायतों को पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, मंगल भवन की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि सभी जनपद पंचायत के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य अपनी अपनी जनपद व ग्राम एवं जिले को श्रेष्ठ बनाने के लिए कार्य करें।

सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने कहा कि पहले एक पंचायत भवन 18 लाख रुपए की लागत से बनता था लेकिन अब 37.50 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। स्वागत भाषण देते हुए जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे ने कहा कि नर्मदापुरम जनपद पंचायत में 50 प्रधानमंत्री आवास, 10 पंचायत भवन एवं विभिन्न योजनाओं की अनुग्रह सहायता राशि प्राप्त हुई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती राधा सुधीर पटेल, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजूलता पटेल, आशुतोष तिवारी, शंभू सिंह भाटी एवं अन्य जनपद सदस्य तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.