इटारसी। जूनियर बालक अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता दूसरे ही दिन रोमांचक दौर में पहुंच गयी है। आज इंदौर ने अपना मैच बड़े अंतर से जीता तो ग्वालियर और सीहोर के लड़कों ने दमखम दिखाकर अपनी टीम को हार से बचाते हुए बराबरी पर खड़ा रहा।
दूसरे दिन के अंतर्गत प्रथम मैच इंदौर एवं रतलाम के बीच खेला यह मैच इंदौर ने 06-01 से जीता।
प्रथम मैच में खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने मैदान पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश, अरविंद ठाकुर, डालचंद राज, सौभाग्य दुबे, राकेश रायकवार, जितेंद्र रायकवार उपस्थित थे। प्रतियोगिता का दूसरा मैच सीहोर एवं ग्वालियर के मध्य खेला गया। यह यह मैच ग्वालियर एवं सीहोर के मध्य 2-2 गोल से बराबर रहा। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 20 जून को दो मैच खेले जाएंगे। प्रथम मैच मुरैना एवं नीमच के मध्य तथा दूसरा मैच नर्मदापुरम एवं धार के मध्य खेला जाएगा।
नर्मदापुरम की टीम
नमन चौधरी, राजीव चौरे, निहाल पारे, रौनक राजपूत, अशीष मालवीय, विधान राजपूत, मोहम्मद बिलाल, आयुष पुरवइया, कार्तिक मेहरा, हर्षित गिरी गोस्वामी, ऋषि दुबे, अभिनव शर्मा, काव्य अग्रवाल, वैभव बाथव, नैवेद्य सैनी, देव विश्वकर्मा, सोम शर्मा, ओम यादव। टीम ऑफिशल मैनेजर डालचंद राज एवं टीम कोच जीतेंद्र रैकवार रहेंगे।









