इटारसी। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में भारी वर्षा तथा कुछ जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, रायसेन, गुना, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलॉ, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकदार हवाएं चलने की चेतावनी है।
इसी तरह से भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें
भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना जिलों में कहीं-कहीं, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, दतिया, मैहर जिलों में कुछ स्थानों पर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, श्योपुरकलॉ, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, पांढुर्ना जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।









