---Advertisement---

डीआरएम ने किया नर्मदापुरम-पवारखेड़ा खंड का निरीक्षण, इटारसी स्टेशन की व्यवस्था देखीं

By
On:
Follow Us

इटारसी। भोपाल रेल मंडल के प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के नेतृत्व में रेलवे की टीम ने आज नर्मदापुरम से पवारखेड़ा-इटारसी रेल खंड का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे संरक्षा, संरचना और परिचालन मानकों की गहन समीक्षा करना था।
श्री त्रिपाठी ने नर्मदापुरम स्टेशन की संरक्षा व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। टावर वैगन से नर्मदापुरम से पवारखेड़ा-जुझारपुर-पवारखेड़ा खंड में अप एवं डाउन फ्लाईओवर लाइनों की स्थिति, संरचना की मजबूती, मिट्टी कटाव को रोकने एवं तकनीकी मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। मंडल रेल प्रबंधक पवारखेड़ा होते हुए इटारसी स्टेशन पहुंचे, जहां स्टेशन की परिचालन गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रू लॉबी में लोको पायलट से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (टीआरडी) अमित पटेल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सामान्य) संजय मानोरिया, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) प्रथम नितिन वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (कर्षण परिचालन) सचिन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि संरक्षा, रखरखाव और परिचालन की सभी प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाया जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.