नर्मदापुरम। आज पुलिस लाइन परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया। पौधरोपण का उद्देश्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखना, हरियाली को बढ़ावा देना एवं आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा चंदेल ने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली नहीं, बल्कि जीवन के संवाहक हैं।
प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और वृक्षों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस प्रकार का आयोजन पर्यावरण जागरूकता फैलाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।









