---Advertisement---

इटारसी में मूसलाधार बरसा पानी, गलियां जलमग्न, सड़कों पर बही नदियां

By
On:
Follow Us

इटारसी। मूसलाधार बारिश के कारण इटारसी की गलियों और सड़कों सहित निचली बस्तियों में काफी देर तक स्थिति गंभीर हो गयी। शहर के बाजार सहित लगभग सभी मोहल्लों में झमाझम बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। नई गरीबी लाइन के अंडरपास में ज्यादा पानी होने से यहां से वाहनों का निकलना बंद हो गया। कुछेक लोगों ने अवश्य जिद करके अपनी जान जोखिम में डालते हुए वाहन निकाले।

भारी वर्षा के कारण अवाम नगर, बंगलिया, ग्वाल बाबा मेहरागांव नदी, न्यास कालोनी, एमजीएम कालेज चौराह पर पार्षद अमित विश्वास की दुकान में, आरएमएस आफिस रोड की दुकानों, जवाहर बाजार की दुकानों, पुरानी इटारसी के निचले क्षेत्रों और सड़कों पर नगर पालिका परिसर की दुकानों, लाइन एरिया, राधाकृष्ण मार्केट, गांधी स्टेडियम के पास की दुकानें, देशबंधुपुरा, गांधीनगर, पुरानीइटारसी में श्रीकृष्णा विहार कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र में भी जलभराव हो गया है। भारी बारिश के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने नगर पालिका अमले के साथ निचली बस्तियों का दौरा करके पानी निकासी के प्रयास किये।

अध्यक्ष पहुंचे बस्तियों में

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने शहर का दौरा किया और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों को समझने लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहद तेज बारिश से जलभराव की स्थिति बनी है और इसके बाद बारिश का पानी तेजी से निकल भी रहा है। पुरानी इटारसी में स्थिति जल्दी सामान्य हो रही है, सूरजगंज एरिया में पानी निकलने में थोड़ा वक्त लग रहा है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि अभी शहर के समीप से निकलने वाली पहाड़ी नदियों में पानी नीचे बह रहा है, इसलिए हालात गंभीर नहीं हुए हैं। उन्होंने पुरानी इटारसी, नाला मोहल्ला, एलकेजी कालोनी एरिया, राठी दाल मिल, सूरजगंज आदि क्षेत्र में दौरा कर जलभराव की स्थिति का आकलन करके अमले को राहत कार्य के निर्देश दिये हैं।

प्रशासन निकला शहर में

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ऋतु मेहरा ने सफाई विभाग अमले के साथ नगर की अनेक बस्तियों में दौरा किया। उनकी टीम ने काबड़ मोहल्ला, पिंक सिटी के पास स्थित नाला, सनखेड़ा नाका, अवाम नगर, ओझा बस्ती, नई गरीबी लाइन, एमजीएम कालेज चौराह, नदी एरिया मालवीयगंज, नाला मोहल्ला क्षेत्र में दौरा किया और जहां जलभराव की स्थिति थी, वहां सफाई अमले को निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

तवा बांध में 36 घंटे में 8 फिट बढ़ा पानी

पहाड़ों पर हुई तेज बारिश से तवा बांध में 36 घंटे में 8 फिट पानी बढ़ गया है। पिछले 36 घंटे में बांध के जलस्तर में 8 फिट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 1125 फिट था जो आज सुबह 6 बजे 1130.40 और दोपहर 12 बजे 1130.90 हो गया था। सोमवार की शाम 6 बजे बांध का जलस्तर 1133.30 फिट था। तवा में आज दिन में 47.80 मिमी वर्षा हुई और अब तक 306.40 मिमी वर्षा हो चुकी है, तवा में अभी 29.77 प्रतिशत जलभराव हो गया है। बांध में बैतूल जिले के अलावा छिंदवाड़ा के कुछ हिस्से में होने वाली बारिश से तवा के जलस्तर में इजाफा होता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.