---Advertisement---

नपाध्यक्ष ने किया घाटों और बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण, समुचित व्यवस्था के निर्देश

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। बारिश की स्थिति को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने घाटों, रैन बसेरों और बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका की टीम को निर्देश दिए कि रैन बसेरों और बाढ़ राहत शिविरों में समुचित व्यवस्था करें तथा निचले क्षेत्रों में सतत निगरानी करते रहें। साथ ही जहां भी जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है तत्काल उस समस्या का समाधान करें। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश हो रही है, सावधानी रखें। वार्डों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाएं।

निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, गौरव वर्मा सहित नगरपालिका की टीम उपस्थित रहीं। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने नगर के नागरिकों और व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे बारिश के दिनों में पॉलिथिन का उपयोग बंद कर दें। कचरा यहां वहां न फैंकें, कचरा वाहन आने पर कचरा उसी में डालें। बाजार क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। बाजार क्षेत्र में नपा का सफाई अभियान जारी स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लगातार समूचे नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

बाजार क्षेत्र में आज बरसते पानी में नगरपालिका की स्वच्छता टीम द्वारा चैम्बर्स में फंसी पालिथिन, थर्माकोल और कपड़े की गठरी निकालकर बाहर की गई। जेसीबी की मदद से चलाए गए अभियान में भारी मात्रा में बाजार क्षेत्र से सभी संबंधित कचरा निकला गया। स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि नगर में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों में सफाई करा दी गई है। नगर का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है जहां कहीं भी जल भराव की समस्या है तत्काल समाधान किया जा रहा है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.