इटारसी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मगरिया की सहमति से राष्ट्रीय कोर कमेटी ने रामशंकर सोनकर को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनकी यह नियुक्ति सामाजिक कार्य में विशेष योगदान देखते हुए नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष पर पद पर की गई है। सोनकर को जिला अध्यक्ष बनने पर ईस्ट मित्रों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।








