इटारसी। वन परिक्षेत्र इटारसी में नवागत रेंजर अभिषेक शर्मा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अभी तक महेन्द्र गौर होशंगाबाद के साथ इटारसी का भी प्रभार संभाल रहे थे।
आज ग्वालियर वन परिक्षेत्र सामान्य से अभिषेक शर्मा ने इटारसी आकर प्रभार ग्रहण कर लिया। हालांकि एक दिन पूर्व उन्होंने नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में अपनी आमद दे दी थी।
पिछले एक वर्ष से रेंजर महेंद्र गौर नर्मदापुरम के साथ-साथ इटारसी वन परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। श्री शर्मा के यहां पदस्थ होने पर रेंजर श्री गौर मूल पद स्थान होशंगाबाद वन परिक्षेत्र उत्पादन में रहेंगे।








