- संयुक्त संचालक डॉ. मनीष वर्मा ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
नर्मदापुरम। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम डॉ. मनीष वर्मा ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एवं शासकीय प्राथमिक शाला कोठी बाजार, नर्मदापुरम एवं संदीपनी उमा विद्यालय पवारखेड़ा, प्राथमिक विभाग, नर्मदापुरम एवं निर्माणाधीन संदीपनी शासकीय उमा विद्यालय इटारसी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पाया कि नीरज उइके, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने पाठ्य-पुस्तकें वितरित नहीं की हैं एवं दोनों विद्यालय शासकीय प्राथमिक शाला कोठी बाजार, नर्मदापुरम के जन शिक्षक प्रमोद नागर एवं संदीपनी उमाविद्यालय पवारखेड़ा, प्राथमिक विभाग, नर्मदापुरम के जनशिक्षक कमलेश कटारे ने सत्र 2025-26 में माह अप्रैल 2025 में केवल एक बार शाला की मॉनिटरिंग की गई है।
जनशिक्षक द्वारा जनशिक्षा केन्द्र अन्तर्गत नियमित रूप से विद्यालयों की मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है। वरिष्ठ कार्यालयों के निर्देशों की अवहेलना की जाकर शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता एवं कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये।








