इटारसी। राष्ट्रीय कवि संगम एवं तुलसी साहित्य अकादमी के तत्वावधान में संभागीय कवि सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर केंद्रित काव्य रचनाओं का समावेश होगा। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया जायेंगे। पंजीयन के आधार पर काव्य पाठ की प्रस्तुति होगी।
आयोजन 20 जुलाई दिन रविवार को 12 बजे दोपहर से 5 बजे तक आयोजित है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अशोक जमनानी रहेंगे।
आयोजकों ने सम्मेलन में अपनी उपस्थिति के साथ काव्य पाठ प्रस्तुति के लिए पंजीयन शीघ्र कराने का अनुरोध किया है।








