---Advertisement---

जिला परशुराम सेना और सर्व ब्राह्मण समाज ने दिया हरदा घटना के विरोध में ज्ञापन

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिला परशुराम सेना ने आज हरदा में पुलिस द्वारा राजपूत समाज की करणी सेना पर अनावश्यक प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने और लाठीचार्ज करने के विरुद्ध मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

परशुराम सेना ने कहा कि राजपूत समाज द्वारा अपने लोकतंत्रिक अधिकारों का उपयोग करते हुए शांति पूर्ण ढंग से अपने संगठन करणी सेना के माध्यम से हरदा में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था परंतु हरदा जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए अनावश्यक रूप से अत्याधिक बल प्रयोग करते हुए आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज किया जिससे राजपूत समाज के अतिरिक्त आम नागरिकों को परेशानी हुई और उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने हरदा के राजपूत छात्रावास में भी वगैर किसी कारण घुसकर बल प्रयोग किया है तथा निर्दोष राजपूत समाज के लोगों पर झूठे प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेजा है। जिला नर्मदापुरम परशुराम सेना, सर्व ब्राह्मण समाज, इटारसी ने इस कार्यवाही की घोर निंदा की है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.