इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के तत्वावधान में झूलण सेवा समिति इटारसी द्वारा भगवान श्री झूलेलाल चालीहा व्रत का यह 27 वॉ वार्षिक महोत्सव 22 जुलाई 2025, मंगलवार से प्रारंभ हो रहा है।
चालीहा महोत्सव में इटारसी के साथ अनेक शहरों से भी भक्त लोग आकर यह व्रत रखते हैं। सिंधी समाज एवं शहर के गणमान्य नागरिक भी आरती में शामिल होते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हंै। यह चालीहा व्रत मनोकामना पूर्ण व्रत कहलाता है। चालीहा व्रत में सात्विक जीवन जीना होता है, जमीन पर सोना होता है, बाल, दाढ़ी, नाखून नहीं काटने होते हैं, लहसुन-प्याज का उपयोग नहीं किया जाता है।
22 जुलाई को कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे से अखंड ज्योत पूजन एवं भगवान श्री झूलेलाल की आरती से प्रारंभ होगा एवं विश्व कल्याण की कामना की प्रार्थना की जाएगी। चालीहा व्रत का समापन दिवस पर 31 अगस्त दिन रविवार को गुजरात भरूच के ठकुर साईं मनीष लाल के सानिध्य में 25 बहराणा साहेब की पूजा अर्चना की जायेगी। रोज सुबह 8:30 एवं रात्रि 9:30 बजे आरती पल्लव प्रार्थना होगी।








