---Advertisement---

नपा ने शुरू की निराश्रित पशुओं को पकडऩे कार्रवाई, पशुओं को बांधकर रखें, कार्यवाही होगी

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में घूमने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस, गौशाला में भेजने की कार्रवाई नगरपालिका द्वारा की जा रही है। नगरीय क्षेत्र में लगातार मुनादी कराई जा रही है तथा अपने पशुओं को बांधकर रखने को कहा जा रहा है।

हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में समस्त गौवंश, सुअर, कुत्ते एवं गधे मालिकों को सूचित किया जाता है कि उनके द्वारा घर से छोडऩे जाने के उपरांत गौवंश नगरीय क्षेत्र के प्रमुख चौक चौराहों, मुख्य मार्गों पर विचरण कर रहे हैं, जिनके कारण समय समय पर होने वाली दुर्घटनाओं, यातायात प्रभावित होने के कारण नगरपालिका के हाका दल द्वारा समस्त गौ-वंश को पकड़कर कांजी हाउस एवं गौशाला में भिजवाने की कार्रवाई की जा रही है तथा पशु मालिकों पर भी चलानी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही साथ नगरीय क्षेत्र के वार्डों में भी सुअर, कुत्ते एवं गधे आवारा विचरण करते पाए जा रहे हैं जिससे वार्डों में गंदगी व्याप्त हो रही है। ऐसे समस्त सुअर मालिकों, गधे मालिकों तथा कुत्ते मालिकों से अनुरोध है कि वे अपने पालतू जानवर अपने बाड़े में ही रखें। अन्यथा संबंधितों के विरूद्ध शासन के निर्देशानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित पशु मालिकों का होगा।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.